18 साल के बाद भी इन एक्सरसाइजों से बढ़ेगी हाइट

18 साल के बाद भी इन एक्सरसाइजों से बढ़ेगी हाइट

सेहतराग टीम

अपने शरीर के ग्रोथ को लेकर अधिकतर लोग आज के समय में परेशान रहते है। खासतौर पर अपनी लम्बाई को लेकर मनुष्य काफी कुछ सोचते रहते है। यही नहीं लम्बाई बढ़ाने के लिए कई तरह के दवाईंयों का सेवन भी करते है। वहीं अधिकतर लोगों के मन में होता है कि लम्बाई 18 साल के बाद नहीं बढ़ती। तो सबसे पहले अपने मन से यह निकाल दीजिए कि लम्बाई 18 साल के बाद नहीं बढ़ती है. आपको बता दे कि लम्बाई लगभग 25 सालों तक बढ़ती है. तो आइए जानते है कि कैसे अपनी लम्बाई को बढ़ाएं।

1- ताड़ासन-

ताड़ासन ऐसा व्यायाम है जो अच्छी लंबाई के लिए करने की सलाह दी जाती है। चूंकि इससे शरीर में पर्याप्त खिंचाव होता है और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, इसलिए योगा एक्सपर्ट भी इसे करने की सलाह देते हैं। ताड़ासन लंबाई के साथ साथ स्वस्थ शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

ताड़ासन करने का तरीका ये है–

  • दोनों एड़ियों और पंजों को थोड़े से गैप देकर खड़े हो जाएं।
  • दोनों हाथों को कमर की सीधाई की दिशा में ऊपर की ओर रखें और हथेलियों को मिलाएं।
  • दोनों हाथों की अंगुलियां भी आपस में मिली होनी चाहिए।
  • कमर सीधी, नजरें सामने की ओर व गर्दन सीधी रखें।
  • दोनों एड़ियों भी ऊपर की ओऱ उठाएं और शरीर का पूरा भार पंजों पर डाल दें।
  • हाथ-पैरों को उठाते हुए पेट अंदर करें। कुछ देर ऐसे ही खड़े रहें और फिर ये प्रक्रिया अपनाएं।

पढ़ें- कसरत के लिए कौन सा समय सही होता है?

2- सूर्य नमस्कार-

सूर्य नमस्कार लंबाई बढ़ाने का सबसे प्रचलित और आसान तरीका है। इससे बॉडी स्ट्रेच होती है और लंबाई बढ़ती है। इतना ही नहीं सूर्य नमस्कार एकाग्रता भी बढ़ाता है।

3- सोने के तरीके-

अगर आपको लम्बाई बढ़ानी है तो आप सबसे पहले अपने सोने के तरीके को बदल डालिए. दरअसल सोते समय रिड की हड़्डी फैलती है, तो अगर आप पैर मोड़ कर सोते है तो उस वजह से आपकी हड्डी बढ़ नहीं पाती है. इसलिए आप पैर सीधा करके सोने की आदत डालिए, जो आपकी लम्बाई बढ़ाने में काफी मददगार होगी।

4- हेंगिंग एक्सरसाइज-

लम्बाई बढ़ाने में सबसे कारगार और सटीक तरिका है कि आपक रोजमर्रा की जिंदगी में लटकने की आदत डाले. जिसकी सलाह डॉक्टर भी देते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लटकने से लंबाई बढ़ती है। इसलिए जिम जाने की बजाय सुबह और शाम को लटकना शुरू कर दें। अपनी क्षमता के अनुसार आज से ही लटकना शुरू कर दें। हालांकि इस एक्सरसाइज को इतना न करें कि निढाल हो जाएं लेकिन रोज लटकना शुरू कर दें। बच्चों को भी खेल खेल में थोड़ा पार्क में लटकने की आदत डालें।

5- डाइट में शामिल करें केला औऱ हरा साग-

केले में लंबाई बढ़ाने के लिए जरूरी पोटेशियम,मेग्नीशियम औऱ कैल्शियम होता है जो शरीर में HGH यानी ह्यूमन ग्रोथ हार्मोंन्स को बढ़ाता है। इसके अलावा हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी इत्यादि में लंबाई बढ़ाने वाले हार्मोन्स को तेज करती हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

आम बात नहीं फ्लू के बाद कोल्ड होना, हो सकती है गंभीर समस्या

इस वजह से फांसी पर लटकाते ही होती है मौत

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।